किराना सामान सप्लाई करने जा रहा था चालक, बाल-बाल बचा, ग्रामीणों ने वैन सीधी कर घर पहुंचाई।
किशन वैष्णव
खामोर @स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के बहका खेड़ा और गोवर्धनपुरा के बीच नवनिर्मित एमडीआर सड़क पर अचानक नीलगाय का बछड़ा सामने आ जाने से किराना सामान से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार देवरिया से एक युवक वैन में किराना सामान लेकर खामोर की तरफ सप्लाई करने आ रहा था। इसी दौरान बहका खेड़ा और गोवर्धनपुरा के बीच अचानक नीलगाय का बछड़ा वैन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वैन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।जानकारी के अनुसार देवरिया से एक युवक वैन में किराना सामान लेकर खामोर की तरफ सप्लाई करने आ रहा था। इसी दौरान बहका खेड़ा और गोवर्धनपुरा के बीच अचानक नीलगाय का बछड़ा वैन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वैन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।हादसे के बाद चालक सुरक्षित वैन से बाहर निकल आया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सहयोग करते हुए पलटी हुई वैन को सीधा करवाया। इसके बाद चालक वैन को लेकर घर पहुंचा। दुर्घटना में चालक को कोई चोट नहीं आई, हालांकि वैन क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।