Homeबीकानेरवंदे गंगा जल सरक्षण जन अभियान का शुभारम्भ,दीप प्रज्वलन, गंगा आरती व...

वंदे गंगा जल सरक्षण जन अभियान का शुभारम्भ,दीप प्रज्वलन, गंगा आरती व वृक्षारोपण के साथ शुरु

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशानुसार वन्दे गंगा जल सरक्षण जन अभियान दिनांक 05/06/2025 को आयोजित किया गया जिसके तहत नगरपालिका प्रांगण में बने जल स्त्रोत पर दीप प्रज्वलन व गंगा आरती के साथ उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, तहसीलदार धीरज झाझड़िया, अधिशाषी अधिकारी राकेश अरोड़ा एवं युवा भाजपा नेता जोगेन्द्र झाझड़िया, विमल पुनियां, एडवोकेट वीरेन्द्र पुनियां, नीलम पुनिया (भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), जितेन्द्र सैनी, विनोद पुनिया की उपस्थिति में किया गया।
जिसमे नगरपालिका कार्यालय से गांधी पार्क तक जन जागरुकता रैली निकाल कर आमजन को जल सरक्षण एंव स्वच्छता के लिए जागरुक किया गया। इसी के तहत गांधी पार्क व नेचर पार्क में श्रमदान व पौधारोपण किया। साथ ही शहर को हरा भरा रखने के लिए मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ (चूरू) में सघन वृक्षारोपण किया गया व पक्षियो के लिए परिडे लगाकर पर्यावरण सरक्षण का संदेश दिया गया।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि पर्यावरण सरक्षण के लिए अभियान के अन्तर्गत कुल 7000 से ज्यादा पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाये जायेगे। इस प्रकार के कार्य न केवल श्रमिको को रोजगार प्रदान करते है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते है। उक्त कार्यक्रम में नगरपालिका स्टाफ के साथ साथ उपखण्ड कार्यालय स्टाफ, शिक्षा विभाग स्टाफ, वन विभाग कार्मिक आदि उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES