Homeभीलवाड़ासरकारी भवनों में गूजा वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत, अनेक प्रतियोगिताए आयोजित

सरकारी भवनों में गूजा वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत, अनेक प्रतियोगिताए आयोजित

 राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के राजकीय परिसरों तथा समस्त विद्यालयों में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्र गीत का एक साथ सामूहिक वाचन से कस्बे देशभक्ति से सरोबार हो गए तथा जय भारत व वन्दे मातरम से वातावरण गूज उठा । उपखंड मुख्यालय पर शरबती गाड़ोदिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आजादी दिलाने में विशेष भूमिका रही है । बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहकर परिवार को समृद्ध शाली बन सकती है। आज की बालिका शिक्षा, खेल तथा अन्य क्षेत्र में विशेष पहचान बना रही है इसका मुख्य कारण देश की स्वतंत्रता है। देश का प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश की रक्षा व अखण्डता के लिए हमेशा तैयार रहे। देश मे अनेक महिलाओ ने भी देश की रक्षा के लिए जान तक गवाई है। महापुरुषों के आदर्शों को विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान जानकारी देनी चाहिए ताकि बालको में देश प्रेम की भावनाओ का विकास हो सके। वही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक ने देश की स्वतंत्रता से पहले व बाद की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बालको को मोबाइल का सही दिशा में उपयोग लेने पर जोर दिया। इस दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने भी विचार रखे। वही विद्यालय की संस्था प्रधान प्रियंका डागा ने विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने देशभक्ति व राजस्थानी गीत पर प्रस्तुति दी। इस दौरान उपखण्ड के रामप्रकाश मीणा, एओ रामसिंह मीणा, जगदीश चन्द्र मीणा, राधेश्याम बियाणी, ब्लॉक कोर्डिनेटर शान्ति लाल पोखरना, बिजली विभाग के महेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भंवर लाल भाम्भी ने किया। वही सभी विद्यालयों में भी राष्ट्र गीत का वाचन हुआ तथा अनेक प्रतियोगिताए भी आयोजित की गई। बालको ने रंगोली बनाई व कस्बे में रैली निकाली गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES