महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल।वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में 500 तुलसी के पौधों का वितरण करेगी। अभियान का शुभारंभ 5 जुलाई को पालड़ी गांव स्थित बालाजी मंदिर में सुबह 7 बजे आयोजित कार्यक्रम से होगा।प्रांत नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद जुलाई माह में इंद्रपुरा, आर्जिया, गोविंदपुरा और तेलीखेड़ा सहित अन्य गांवों में भी तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि तुलसी का पौधा धार्मिक, आध्यात्मिक और औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से परिषद पर्यावरण संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति के प्रति जनजागरण का अभियान चला रही है।
