वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का भादसोड़ा में किया स्वागत

भादसोड़ा।स्मार्ट हलचल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “वाराणसी – वडनगर सेवा यात्रा” का शुक्रवार को श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा के नेतृत्व में सेवा संकल्प यात्रियों का ढ़ोल नगाड़ों के साथ माला-उपरना एवं पुष्पवर्षा से स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा प्रभारी सविंदर सिंह ने लाभार्थियों से संवाद कर सम्मान किया। विजय सिंह, अशोक अग्रवाल, रमेश चंडालिया, जगदीश तेली, बाबूलाल माली, सूर्यप्रताप सिंह, दिनेश खंडेलवाल, विमल अग्रवाल, हरीश तलेसरा, राधे सुथार, दीपक जोशी, राधेश्याम आचार्य, राहुल सोनी, मनीष सेन, धर्मेंद्र जायसवाल, लोकेश दर्जी आदि उपस्थित थे।