Homeराजस्थानअलवरसंविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर डेगाना रेलवे स्टेशन पर विविध...

संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर डेगाना रेलवे स्टेशन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी।

स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड।उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार बुधवार को डेगाना रेलवे स्टेशन पर संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” थीम पर आधारित संविधान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान की प्रमुख विशेषताओं और उद्देश्यों को प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कर्मचारी संपर्क शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में 30 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया और अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान किया गया। शिविर में सहायक कार्मिक अधिकारी मुकेश कुमार एवं एडीएमई दिव्यांशु जैन की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त, स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. श्री सी.पी. गूगर एवं नर्सिंग स्टाफ दुलाराम द्वारा 25 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई।इस अवसर पर कार्मिक शाखा की ओर से मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक हरिमोहन मीणा, दिनेश शर्मा, कुंभाराम बाजिया तथा यातायात निरीक्षक श्रवणलाल, स्टेशन अधीक्षक भंवरलाल रेगर एवं वाणिज्य निरीक्षक रतन सिंह ने भाग लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES