Homeभीलवाड़ावरिष्ठ नागरिक मंच ने किया वृक्षारोपण

वरिष्ठ नागरिक मंच ने किया वृक्षारोपण

भीलवाड़ा 9 जनवरी / स्थानीय राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज प्रांगण ‌में वरिष्ठ नागरिक मंच भीलवाड़ा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया मंच के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र पटवारी ने बताया कि कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अरुण गौड़ एवं वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर वर्षा अशोक सिंह, ऑफिस सुपरीटेंडेंट ओमप्रकाश जीनगर, अकाउंट ऑफिसर अजीत सिंह देवल सहित मयंक जोशी आदिअन्य गणमान्य व्यक्तियों ने 11 पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की ।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर गौड़ ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है और इस अभियान में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक मंच के इस अभियान की प्रशंसा की और आयोजकों को धन्यवाद दिया ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES