भीलवाड़ा । रायपुर थाना पुलिस ने वरिष्ठ नागरिक से चाकू की नोक पर लूट का प्रयास करने वाले 3 बदमाश को गिरफ्तार है और घटना मे प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल जब्त की है । पूछताछ में सामने आया की बदमाशों का एक सदस्य स्थानिय निवासी होने से पहले रैकी करते फिर वारदात को अंजाम देते थे और वारदात कर पडौसी जिले मे छुप जाते है। एसपी धमेन्द्र सिह के आदेशानुसार एएसपी बुद्धराज सहाडा, व वृताधिकारी सुदर्शन पालीवाल, गंगापुर के निकटतम सुपरविजन में थाना रायपुर क्षेत्र व आस-पास क्षेत्र मे हो रही लूट व चोरियों के खुलासे व अपराधियों की धरपकड हेतु शंभू दयाल थानाधिकारी रायपुर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही कर 3 बदमाशो को गिरफ्तार किया गया ओर घटना मे प्रयुक्त 2 मोटरसाईकिल जप्त की । दिनांक 4.5.2026 को परिवादी कजोरीमल पिता गोपीलाल जैन निवासी मोखुन्दा थाना रायपुर ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि शनिवार दोपहर 1से 2 बजे वह घर के बाहर वाले कमरे में बैठा था, तभी वहां 3-4 अनजान लड़के बार-बार उसके घर की गली में घुम रहे थे थोडी देर बाद उन लडकों मे से 2 लडके अचानक दौडकर मेरे कमरे में आये तथा मुझे चाकु दिखाकर डराकर लुटपाट व जान से मारने की कोशिश की तभी वहां एक अन्य मोटरसाईकिल आ गई थी जिसकी आवाज सुनकर उक्त लडके मुझे नीचे गिराकर वहां से भाग गये, तथा मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसियों के आ जाने से मेरी जान बची। आदि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की । टीम द्वारा तकनिकी विधी द्वारा व परम्परागत पुलिसिंग मुखबिर व सीसीटीवी फूटेज द्वारा सूचना सकंलन कर 3 बदमाशो को गिरफतार कर आरोपियों की निशानदेही पर 2 मोटरसाईकिल जप्त किये गये गठित टीम में थाना प्रभारी शंभू दयाल, गोपाल सिह सउनि, एचसी भवानी सिह । (विशेष योगदान), विनोद कुमार (विशेष योगदान), मुकेश कुमार (विशेष योगदान), मुकेश कुमार शामिल थे ।
ये हुए गिरफ्तार
1. तोशिफ शाह पुत्र असरफ शाह उम्र 33 वर्ष निवासी भगवान्दा खुर्द थाना राजनगर जिला राजसमंद
2. हिम्मतलाल पुत्र देवीलाल गुवारिया उम्र 31 वर्ष निवासी गोतम नगर कांकरोली थाना कांकरोली जिला राजसमंद
3. सुनिल नाथ पुत्र सुरेश नाथ कालबेलिया, जोगी उम्र 19 वर्ष निवासी गोतम नगर कांकरोली थाना कांकरोली जिला राजसमंद
