भीलवाड़ा । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे इस दौरान महिला आश्रम कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री शिव चरण माथुर के 100 वी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुवे दिग्विजय ने कहा कि मुझे भीलवाड़ा आना के सोभाग्य प्राप्त हुआ। शिव चरण माथुर ने राजस्थान प्रदेश को बहुत कुछ दिया है। योजनाओं से प्रदेश को चांद चांद लगाये है इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान प्रदेश स्तर में शिवचरण माथुर ने जनता को खुश किया है। वर्तमान राजनीति को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि में राजनीति की स्थिति से दुःखी हु। इस बयान कई ना कई राजनीति और अपने संगठन प्रति नाराजगी चेहरे पर दिखाई दे सकती है। इस बयान से कुछ भी कहना सही नहीं होगा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने ऐसा क्यों कहा इसके पीछे ओर भी कई तथ्य निकल सकते हैं।
