Homeभीलवाड़ा22 से लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, मुनि आदित्य सागर महाराज...

22 से लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, मुनि आदित्य सागर महाराज संसघ आज प्रवेश


22 से लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव, मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ आज प्रवेश

(आज़ाद नेब)

जहाजपुर /स्मार्ट हलचल/कस्बे के नेमिनाथ दिगंबर अतिशय तीर्थ क्षेत्र (बड़ा मंदिर) मे लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 जून तक होने जा रहा है। महोत्सव आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज, अप्रमित सागर व मुनि सहज सागर व क्षुल्लक महाराज के सानिध्य में होगा। महाराज का ससंघ प्रवेश 21 जून को सायं को होगा।

सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील झांझरी ने बताया कि सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया के माध्यम से होंगे। लघु पंचकल्याणक में भगवान के विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें 22 जून को गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा। इसके तहत अभिषेक व शांतिधारा के बाद घटयात्रा निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे मंडप का उद्धाटन शांतिलाल बाकलीवाल तथा ध्वजारोहण पारस मल सोगाणी पलासिया करेंगे। मंडप शुद्धी बाद प्रवचन होंगे। दिन को धार्मिक आयोजन होंगे तथा शाम को 16 स्वप्न की क्रियाएं होगी। 23 जून को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह नित्यपूजन के गर्भ कल्याणक की पूजन तथा 7.15 बजे भागवान आदिकुमार का जन्म होगा। दोपहर में बारात, भगवान को वैराग्य, तपकल्याणक, भगवान की आहारचर्या, केवल्यज्ञान, समोशरण होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 24 जून को नित्य पूजन के बाद केवल्यज्ञान पूजा, मोक्ष कल्याणक, विश्व शांति हवन, मुनि आदित्य सागर महाराज के प्रवचन के शोभायात्रा का आयोजन होगा भगवान की वेदी पूण्यार्जक महावीर प्रसाद शाह (पोद्दार), विमल कुमार शाह (पोद्दार), राजकुमार चांदवाड़ होंगे इस कार्यक्रम को लेकर आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES