भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री दियाकुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे संपूर्ण प्रदेश के साथ ही भीलवाड़ा के औद्योगिक, सामाजिक और आर्थिक सुदृढ़ीकरण का दस्तावेज बताया है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री दीया कुमारी ने भीलवाड़ा जिले की आम जनता की जरूरतों को समझते हुए युवा, महिला, किसान, उद्यमी, गरीब और कर्मचारी वर्ग के साथ साथ शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, जल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिए जो घोषणाएं की हैं, वे जिले के भविष्य को स्वर्णिम बनाएंगी।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभाओं भीलवाड़ा, मांडल, सहाड़ा, आसींद, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ को इस बजट में अनेक सौगाते दिए जाने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं इन क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
मेवाड़ा ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को सिद्ध करने वाला है, जो भीलवाड़ा को आधुनिकता और आर्थिक समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
