भीलवाड़ा । नर्सेज की विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान नर्सेज यूनियन शाखा भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा को ज्ञापन सौपा । ग्रामीण जिलाध्यक्ष हिम्मत जोशी ने बताया की नर्सेज को जॉब चार्ट के अनुसार कार्य करवाने तथा मेडिसिन स्टोर के चार्ज तथा दवा वितरण केंद्र के कार्य से मुक्त रखा जाये । यूनियन प्रवक्ता गिरिराज लड्ढा ने बताया की यूनियन जोधपुर के साध्वी प्रेम बाईसा प्रकरण मे नर्सेंज को दोषी देने का पुरजोर तरीके से विरोध करती है । डॉ संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया है कि अति शीघ्र आपकी मांगों पर कार्यवाही कर नर्सेज को राहत प्रदान की जाएगी । इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित जीनगर, ग्रामीण उपाध्यक्ष पारस जैन, भूपेंद्र सिंह, नीरज, रमेश मीणा,शंकर, सुरेश खोईवाल, सुधीर शर्मा, द्वारका, सुमंत व्यास,राजाराम धाकड़ और बड़ी संख्या मे नर्सेंज मौजूद रहे ।
