पीपलू नगरपालिका के उपाध्यक्ष बने राजेश कुमार शर्मा, भाजपा का परचम

(नरेश कुरेडा)

12 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी हेमराज डोई को 4 मतों से हराया, निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों में खुशी

पीपलू।स्मार्ट हलचल|पीपलू नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार शर्मा ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव में राजेश कुमार शर्मा को 12 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हेमराज डोई को 8 वोट मिले। इस तरह राजेश शर्मा ने 4 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर कपिल कोठारी ने राजेश कुमार शर्मा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।राजेश कुमार शर्मा वार्ड संख्या 17 से भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष रमेश वर्मा और सभी पार्षदों के साथ मिलकर पीपलू के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम किया जाएगा।