अजय गोधा (पत्रकार) बने सरावगी समाज के जिला उपाध्यक्ष-क्षेत्र में खुशी की लहर

– खंडेलवाल सरावगी समाज की जिला कार्यकारिणी का विस्तार-अलीगढ़ के समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार को मिली जिम्मेदारी

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|जैन समाज के खंडेलवाल सरावगी समाज की जिला कार्यकारिणी के विस्तार के तहत अलीगढ़ निवासी समाजसेवी अजय जैन (गोधा) वरिष्ठ पत्रकार को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति समाज के जिलाध्यक्ष एवं टोडारायसिंह नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष संत कुमार जैन (कासलीवाल) द्वारा की गई हैं।
अलीगढ़ कस्बा निवासी अजय जैन (गोधा) के जिला उपाध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। समाज के लोगों ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस अवसर पर सरावगी समाज के संरक्षक एडवोकेट बाबूलाल कासलीवाल, एडवोकेट प्रेमचंद जैन, उनियारा स्थित शीतलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पाटोदी, अलीगढ़ दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल लुहाड़िया, सरावगी समाज उनियारा उपखंड अध्यक्ष दिनेश पाटोदी सहित अलीगढ़, उनियारा, बनेठा व आसपास के समाज बंधुओं ने खुशी व्यक्त की। समाज के पदाधिकारियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अजय जैन (गोधा) को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा जिलाध्यक्ष का आभार जताया है।