victory in asian games
क्षेत्र के लोगों में छाई खुशी की लहर सोशल मीडिया के माध्यम से दी शुभकामनाएं।
बाबू परास्या
टोंक:/स्मार्ट हलचल/उनियारा ठिकाने के राव राजा दलपत सिंह के पुत्र राजकुमार अनंतजीत सिंह नरूका द्वारा चीन के चल रहे 19 वें एशियाई गेम में निशानेबाजी में एक रजत व कांस्य पदक हासिल कर भारत एवं ठिकाना उनियारा का नाम रोशन किया है। चीन में चल रहे 19 में एशियाई खेलों में राजस्थान टोंक जिले के उनियारा का नाम विश्व में रोशन किया है। खिलाड़ी निशानेबाज राजकुमार अनंतजीत सिंह नरूका द्वारा बुधवार को पुरुषों की स्टेट में 56/60 का प्रभावशाली इसको हासिल करते हुए रजत पदक जीता। वहीं टीम स्पर्धा में अनन्तजीत नरूका की तिकड़ी में 355 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अनंतजीत सिंह नरूका द्वारा जैसे ही एशियन गेम्स में निशानेबाजी में एक रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल करने के समाचार विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों पर प्रसारित होने के पश्चात उनियारा के लोगों में खुशी का माहौल पैदा हो गया तथा लोगों ने आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांट खुशी का इजहार करते हुए अनंतजीत सिंह के पिता राव राजा दलपत सिंह एवं अनंतजीत सिंह को पालिका अध्यक्ष मोनिका गुर्जर, उनियारा क्रय विक्रय सरकारी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, उनियारा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह नरूका, निजी शिक्षण संघ के अध्यक्ष भीम सिंह एडवोकेट, पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, कामधेनु गौशाला समिति के महामंत्री दिनेश मोरवाल राहुल शर्मा पारीक समाज के जिला उपाध्यक्ष महेश पारीक खांडल विप्र समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम लाल शर्मा समाज सेवा के रतनलाल जैन देवेंद्र सिंह हाडा, सच्चिदानंद शर्मा, दिनेश पारीक, श्री राम गोयल एडवोकेट समाज सेवक नरेश गुर्जर, पवनेश जोशी, गणेश जोशी, तस्लीम अहमद, सत्यनारायण पारीक, विमल पारीक, कुशाल शर्मा, धर्म प्रकाश शर्मा, राधेश्याम मेरूठा, पंछी पटवा, महेंद्र सिंह गौड़, गोपाल सैनी, बाबूलाल सैनी, चिरंजी लाल सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अशोक कुमार सैनी,रूपेंद्र सिंह, मनोज पालीवाल, खेम सिंह, अभय सिंह, गोविंद सिंह, उम्मेद सिंह चौहान सहित पार्षदों एवं पूर्व पार्षदो पालिका के पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ जनो एवं खेल प्रेमियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, राजनेताओं ने खुशी जाहिर की है।