बिजौलिया। सस्ती लोकप्रियता के लिए युवक की शर्मनाक हरकत, कार्रवाई की मांग मेनाल में विदेशी महिला पर्यटक से बदतमीजी का वीडियो वायरल हुआ है। बनेड़ा क्षेत्र के एक युवक ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘pawan baba’ आईडी से पोस्ट किया।वीडियो में युवक महिला से अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द बोलता, छेड़छाड़ करता और कैप उतारने जैसी हरकत करता नजर आ रहा है।स्थानीय दीपक धाकड़ ने बताया कि महिला को हिंदी नहीं आती थी, जिसका फायदा उठाकर यह हरकत की गई।घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
