Homeभीलवाड़ाविधायक पुत्र विजय पितलिया पर धमकाने का आरोप, गंगापुर पुलिस थाने में...

विधायक पुत्र विजय पितलिया पर धमकाने का आरोप, गंगापुर पुलिस थाने में भी लिखित शिकायत, विधायक पुत्र ने आरोपों को झुठे व बेबुनियाद बताया

गंगापुर – प्रार्थी नेपाल सिंह निवासी धूल खेड़ा ने गंगापुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर विधायक पुत्र विजय पितलिया पर धमकाने का आरोप लगाया। वही विधायक पुत्र विजय पितलिया ने मामले को लेकर बताया कि यह लोग रॉयल्टी की चोरी कर रहे थे जिसकी शिकायत गंगापुर पुलिस थाने में मेरे द्वारा की गई। जिसकी वजह से मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

क्या है मामला
प्रार्थी नेपाल सिंह निवासी धूल खेड़ा ने गंगापुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि दिनांक 26 मई को विधायक पुत्र विजय पितलिया पिता लादुलाल पितलिया निवासी नाथडियास व सीताराम सेन निवासी सगरेव व उसके साथ में दो अन्य व्यक्तियों के साथ में बजरी लीड साइड सुरास व धूलखेडा के बीच में चल रही बजरी खनन साइड पर आये व नदी में कार्य कर रहे स्टाफ के कर्मचारी पप्पुसिंह पिता शम्भुसिंह निवासी सरगू को गाली गलोच की व धक्का मुक्कि कर चलते हुए साधनो को रूकवा कर लीज पर कार्य कर रहे जेसीबी मशीन के चालक व ट्रेक्टर चालको के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। थाने में बन्द करवाने व लीज को नही चलने की धमकी दी।

क्या कहते हैं विधायक पुत्र

वही विधायक पुत्र विजय पितलिया ने बताया कि सुरावास के निकट बजरी खनन का कार्य चल रहा था। 8 – 10 ट्रैक्टर निकल रहे थे जिनके पास रॉयल्टी की रसीद नहीं थी। रॉयल बिना रॉयल्टी के अवैध तरीके से बजरी दोहन व परिवहन की जा रही थी। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा गंगापुर पुलिस थाने में की गई। जिसकी वजह से मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे है ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES