Homeभीलवाड़ाविद्यार्थियों ने रैली निकाल कर आमजन दिया स्वच्छता का संदेश

विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर आमजन दिया स्वच्छता का संदेश

गंगापुर – राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई कैप की और से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। गंगापुर के भूत बावजी के पास में फीकल स्लज सेप्टेज मैनेजमेंट व स्वचछता के प्रति आमजन में जागरूकता हेतु राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली भूत बावजी से शुरू हो कर नर्सिंग चौक से होते हुए ब्रह्मपुरी कॉलोनी होकर स्कूल पहुंचीं। कैप आरयूआईडीपी के सहायक सामाजिक विकास अधिकारी रेखा खटीक ने बच्चो को एफएसटीपी के फायदों की जानकारी दी व स्वच्छता के बारे में बताते हुये अपने घर व आस पास साफ सफाई रखने, घर का कचरा सड़क पर नही फैलाने, व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नही करने ओर सेप्टिक टैंक नगर पालिका से खाली करवाने लिए प्रेरित किया।
विधाथियों ने स्वछता के नारे लगाए, इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भंवर सिंह का सहयोग व ,बाबूलाल ,रेखा जीनगर, वर्षा चौहान, आशा राजपूत, ओर विधार्थियो ने रैली निकालकर अपनी सहभागिता निभाई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES