भीलवाड़ा। श्री राम गौ सेवा समिति के राजेश ने बताया कि 100 फीट राधा कृष्ण मंदिर के पास एक वानर सड़क किनारे बैठा था उसे कुत्तों द्वारा छेड़ा गया कुत्तों से बचने के लिए वानर ने विद्युत कैची पर छलांग लगाई और छलांग लगाने के साथ ही उसे करंट आ गया करंट आने से वह घायल हो गया और पास एक मकान की छत पर चला गया धीरे धीरे सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरना चाहा पर उसकी हालत खराब होने से नहीं उतर सका ओर वह सीढ़ियों पर लेट गया वहां के स्थानीयो ने श्री राम गौ सेवा समिति को सूचना दी सूचना पर श्री राम गौ सेवा समिति की टीम श्री कृष्णा उपचार केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और वानर को पकड़ने का जुगाड़ कैचर बनवाकर तुरंत उसका रेस्क्यू किया और एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया जहां उपचार करवा उसे हमीरगढ़ इको पार्क में छोड़ दिया जिससे वह स्ट्रेस में ना आकर अपनी जिंदगी जी सकेगा एक हाथ थोड़ा जख्मी हुआ है पर कुछ दिनों में घाव भर जाएगा । मौके पर राम लखन ,किशन किर ,अशोक ,देवी लाल ,जसराज ,गनी हमीरगढ़ आदि गौसवेक मौजूद रहे ।
