भीलवाड़ा। मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के नेतृत्व में विद्युत विभाग के मुख्य अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश महला को ज्ञापन सौंपकर बताया कि एवीवीएनएल ग्रामीण प्रथम द्वारा ग्राम जोधडास में प्राइवेट कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन जारी करने को लेकर उपभोक्ताओं से 5 हजार से 10हजार तक सुविधा शुल्क के रूप में वसूले जा रहे हैं जो देने में असमर्थ हैं उपभोक्ताओं को इस कॉलोनी को अन इलेक्ट्रिफाइड बता दिया जा रहा है जिसमें विभाग द्वारा पहले से ही कई स्थाई कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं जिनके के. नं. व मीटर नंबर तथा बिल एवं उक्त कॉलोनी का नक्शा तथा भूखंड धारीयो का मालिकाना दस्तावेज व विभाग के लाइनमैन एवं कनिष्ठ अभियंता द्वारा स्थाई कनेक्शन हेतु आवेदन करने वाले उपभोक्ता जिन्होंने सुविधा शुल्क नहीं चुकाया को कॉलोनी को अन इलेक्ट्रिफाइड बता कर जारी पत्रावली का तकमीना व साइड नक्शा प्रमाण पत्र की प्रति ज्ञापन के साथ संलग्न कर मुख्य अधीक्षक अभियंता को बताया गया कि उक्त कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन जारी करने हेतु लाडू देवी पत्नी राकेश नायक ने विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर विभाग के लाइनमैन द्वारा अनावश्यक रूप से₹5000 सुविधा शुल्क मांगा गया आवेदक द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर कॉलोनी को इलेक्ट्रिकफाइड नहीं होना बता कर कनेक्शन जारी नहीं किया गया जिस पर संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के पास जानकारी में आने पर संबंधित सहायक अभियंता से बात की गई तो उन्हें भी गुमराह करते हुए एक ही कॉलोनी में अलग-अलग आरजी को इलेक्ट्रीफाइड होना बताकर पूर्व में जारी किए गए कनेक्शन को सही ठहरा कर अन इलेक्ट्रिफाइड कॉलोनी में स्थाई कनेक्शन जारी करने से इनकार कर दिया गया। तथा अस्थाई कनेक्शन जारी किया गया जिसकी डिमांड राशि 13 हजार 750 रुपए जमा की गई। जबकि एक ही कॉलोनी में कई कनेक्शन एक ही आराजी में स्थाई जारी किए जा चुके थे।
ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि अगर उक्त कॉलोनी अन इलेक्ट्रिक फाइड है तो अधिकारियों ने किस आदेश से उक्त कॉलोनी में सरकार को नुकसान पहुंचाते हुए लाखों रुपए खर्च कर लाइन पहुंचाने हेतु पोल व तार तथा ट्रांसफार्मर लगा नियम विरुद्ध कनेक्शन जारी कर लाखों रुपए की राजस्व हानि पहुंचाई गई इसकी उचित जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा आम जन को सरकार की भावना के अनुसार सरकार द्वारा विद्युत कनेक्शन को लेकर जारी आदेशों के अनुसार अविद्युतीकरण कॉलोनी का विद्युतीकरण कर नियमानुसार व निश्चित समय अवधि में स्थाई कनेक्शन जारी करने हेतु सभी सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को आदेशित कर पाबंद किया जाने की मांग की तथा की गई कार्यवाही से संगठन को भी अवगत करवाने की मांग रखी गई। ज्ञापन देते समय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह जाला, जिला संरक्षक छोटू लाल अटारिया, नानूराम माली, जिला महासचिव मुकेश सोनी,जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जोशी, युवा जिला महासचिव रजत माथुर, सोनू धोबी, सुरेश सुथार, राकेश नायक, लाडू देवी नायक, कमलेश कुमार शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त ज्ञापन की सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिलिपि जिला कलेक्टर भीलवाड़ा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा व विद्युत विभाग के एमडी अजमेर को डाक द्वारा भेजी गई।
