भरत देवड़वाल
निवाई/ स्मार्ट हलचल|ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा निवाई की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सोमवार को मारुति पेराडाइज मोदी धर्मशाला निवाई में संपन्न करवाये गए!
जिला संघ द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी लोकेश चौधरी, सचिन शर्मा, सूर्यकांत प्रजापत के पर्यवेक्षण में समस्त कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई!
चुनाव अधिकारी लोकेश चौधरी द्वारा बताया गया की जितेंद्र धाकड़ द्वारा चिरंजी लाल सैनी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ग्राम विकास अधिकारियों की सर्वसम्मति से
चिरंजी लाल सैनी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया!
इसी के साथ मुकेश मीना महामंत्री, राकेश बैरवा कोषाध्यक्ष, मनोहर लाल कड़ी उपाध्यक्ष, मोहन गुर्जर जिला प्रतिनिधि, मनराज मीना संयुक्त मंत्री, गजानंद
यादव मीडिया प्रभारी, निकिता जैन महिला प्रतिनिधि, राज्यति बैरवा, ज्योति मीना और नरेंद्र मीना को सदस्य पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया तथा समस्त कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलायी गई!
इस दौरान विनोद जैन (निवर्तमान अध्यक्ष), रामबाबू शर्मा, रमेश मीना, सियाराम मीना, लादू लाल बैरवा, विनोद परिडवाल, जितेंद्र धाकड़, शिवराज गुर्जर , दुर्गेश शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र बैरवा, विशाल गुर्जर, हेमराज मीना सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी गण उपस्थिति रहे!
