ग्राम विकास अधिकारी संघ उप शाखा के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर|स्मार्ट हलचल|ग्राम विकास अधिकारी संघ (उप शाखा) के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुख लाल जाट के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिसमें कई पदों पर निर्विरोध चयन हुआ।
चुनाव के दौरान राकेश कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक परिहार, ब्लॉक मंत्री के रूप में फूलसिंह मीना, ब्लॉक मंत्री (आईटी) के रूप में शंकर गुर्जर, कोषाध्यक्ष पद पर सियाराम मीना, संयुक्त मंत्री के रूप में पिंकी मीना, संगठन मंत्री हिमांशु हाड़ा, मीडिया प्रभारी जीतराम चौधरी तथा जिला प्रतिनिधि के रूप में सत्यनारायण शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर विकास अधिकारी सीताराम मीना भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हितों की रक्षा, सदस्यों की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।