गांव देवसन में 2 लेपर्ड देखे गए, ग्रामीणों में दहशत
बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम देवसन की पहाड़ी में सोमवार सुबह एक साथ दो लेपर्ड देखे गए। जिनको ग्रामीणों ने अपने मोबाईल के कैमरे में कैद कर लिया। एक साथ दो लेपर्ड होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार क़रीब 11 बजे देवसन गांव की पहाड़ियों में दो लेपर्ड होने से देखने वालो की भीड जमा हो गई। लेपर्ड पहाड़ी से उतर कर पहाड़ी में बनी गुफा के अंदर घुस गए। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी पर आए दिन लेपर्ड देखे जाते है। इससे पहले भी पहाड़ी पर कई बार लेपर्ड देखे गए है। लेपर्ड की मूवमेंट होने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालंकि अभी तक ग्रामीणों की ओर से वन विभाग की टीम को कोई सूचना नहीं दी गई है। गर्मी के मौसम में वन्य जीव पानी की तलाश में जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में निकल आते हैं। लेपर्ड की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।













