Homeअजमेरवार्ड विभाजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, भेरूखेड़ा के ग्रामीणों ने जिला...

वार्ड विभाजन का ग्रामीणों ने किया विरोध, भेरूखेड़ा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल| ब्यावर जवाजा ग्राम पंचायत भेरूखेड़ा में प्रस्तावित वार्ड विभाजन को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष देखने को मिला। ग्राम पंचायत भेरूखेड़ा के वार्ड संख्या 3 को दो हिस्सों में विभाजित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में वार्ड के करीब 100 से अधिक ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्पष्ट मांग की है कि वार्ड संख्या 3 को यथावत रखा जाए अथवा पूरे क्षेत्र को मिलाकर अलग से नया वार्ड गठित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव कोट मूंजवाला को चाहे किसी भी वार्ड में शामिल किया जाए, लेकिन उसे एक ही वार्ड में रखा जाना चाहिए।

ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 3 में उनकी पैतृक एवं अचल संपत्तियां स्थित हैं। वर्तमान परिसीमन प्रक्रिया के तहत यदि वार्ड को दो भागों में बांटा गया तो इससे क्षेत्र के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वार्ड के विभाजन से न तो कोई प्रत्याशी प्रभावी रूप से चुनाव लड़ पाएगा और न ही क्षेत्र को राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सकेगा।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वार्ड के दो हिस्सों में बंटने से राजस्व संबंधी सुविधाएं प्रभावित होंगी तथा भविष्य में अलग ग्राम अथवा राजस्व वार्ड बनने की संभावनाएं भी समाप्त हो जाएंगी, जिससे गांव के समग्र विकास में बाधा उत्पन्न होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि संतुलित विकास एवं आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए या तो वार्ड संख्या 3 को पूर्ववत रखा जाए या पूरे क्षेत्र को जोड़कर नया वार्ड बनाया जाए।

इस दौरान ज्ञापन पर वार्डपंच रेखा देवी, प्रताप सिंह, भेरूखेड़ा प्रशासक अरविंद सिंह सहित सुरेश सिंह, प्रताप सिंह, बाबूलाल, छगन सिंह, प्रेम सिंह, इंदरमल समेत अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES