विनोद कंजर हत्याकांड का खुलासा, दंपत्ति गिरफ्तार एक बाल अपचारी निरुद्ध

भीलवाड़ा । जिले की बागोर थाना पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी में हुई विनोद कंजर की निर्मम हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दंपत्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों किशन कंजर (27 वर्ष) और उसकी पत्नी सनूड़ी कंजर (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को डिटेन किया है । ​वही इस मामले में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को भी निरुद्ध (Detain) किया गया है।

घटना 3 जून 2026 की रात करीब 9 बजे, लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी (बागोर) की है। मृतक विनोद कंजर की पुत्री अंजलि का विवाह 8 जून 2026 को होना तय था। 3 जून की रात घर के बाहर संगीत कार्यक्रम (डीजे) चल रहा था। विनोद कंजर के भतीजे किशन कंजर के साथ परिवार की पुरानी रंजिश थी। शादी के संगीत में घर के बाहर नाचने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी कमलेश, किशन और सनूड़ी कंजर धारदार हथियार व कुल्हाड़ी लेकर आए और चौक में बैठे विनोद कंजर के सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई कैलाश कंजर की रिपोर्ट पर बागोर थाने में प्रकरण संख्या 80/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2)(ए), 332(ए), 352, और 3(5) में मामला दर्ज किया गया । ​भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सहाड़ा) बुद्धराज और पुलिस उपाधीक्षक (मांडल) राहुल जोशी के सुपरविजन में बागोर थानाधिकारी भंवरलाल (उनि) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। एफएसएल (FSL) टीम की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इस त्वरित खुलासे और गिरफ्तारी में बागोर थाने के सउनि गणपत सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार का विशेष योगदान रहा।