भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया पुनः विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

कोटा, 17 मार्च।स्मार्ट हलचल|विप्र फाउंडेशन की 18वी राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को पुष्कर अजमेर में आयोजित की गई। जिसमें भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया को पुनः विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है इस आशय की घोषणा विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं संयोजक सुशील ओझा ने की l राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विप्र फाउंडेशन के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की सर्वसम्मति से नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया को प्रमुख स्थान देते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर जोन का चार्ज भी इन्हीं को दिया गया इस पर सभी पदाधिकारियों ने चच्चू भैया की नियुक्ति का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा ब्राह्मण समाज के हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की।
संस्थापक एवं संयोजक सुशील ओझा ने भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया को समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई कार्यकारिणी का गठन करने को अत्यंत महत्वपूर्ण बतातेेेे हुए सभी सदस्यों को समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहले की तरह (पूर्ववत) पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को
निर्देशित किया और कहा कि सुनिश्चित करें कि समाज में एकता, प्रेम, और सहानुभूति की भावना बनी रहे और विकास कार्यों में कोई कमी न आए।