सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर मंडल में 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बुधवार को सवाईपुर कस्बे में बडे चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में पोस्टर का विमोचन किया गया । इस सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं । विमल कुमार आचार्य ने बताया कि रविवार 1 फरवरी को सवाईपुर मंडल के सालरिया, ढ़ेलाणा, ड़साणिया का खेड़ा, सोपुरा, खरेड़, सबला जी का खेड़ा, जित्यास, कालिरड़िया, नोहरा गांवों का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा । जिसमें रविवार प्रातः 9:15 बजे बड़े चारभुजा नाथ मंदिर से कलश यात्रा व शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रड़ा की माताजी मंदिर पर पहुंचेगी । जहां दोपहर 1:30 बजे पर आगंतुक मेहमानों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा, तथा संतों का आशीर्वचन पश्चात् भारत माता की आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा । आज बुधवार सायं को चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में पोस्टर का विमोचन किया गया । इस दौरान कमलेश जाट, गोविंद प्रजापत, लवेश जैन, प्रेम शंकर श्रोत्रिय, प्रमोद श्रोत्रिय, शिवलाल सुथार, नारायण कुमावत, नारायण लाल जाट, मयंक जैन, छोटू वैष्णव, बजरंग वैष्णव आदि कई मौजूद रहे ।।













