Wednesday, May 20, 2026

सोपुरा में आज कलशयात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ होगा शुरू

25 को तेजाजी महाराज की मूर्ति व कलश स्थापना

सांवर वैष्णव

सवाईपुर :-स्मार्ट हलचल।कस्बे के निकटवर्ती जाटों का सोपुरा गांव में तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना एवं शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना को लेकर आज गुरुवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी । ग्रामीणों ने बताया कि वासियों के द्वारा तेजाजी महाराज के मंदिर का निर्माण पूर्ण होने पर 25 मई सोमवार को मंदिर में मूर्ति व शिखर पर कलश की स्थापना की जाएगी । इसको लेकर पांच दिवसीय पंच कुण्डीय विष्णु महायज्ञ एवं स्वर्ण कलश स्थापना की शुरुआत आज गुरुवार को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी । कल गुरुवार को 15 गांवों की तेजा गायन की टीम द्वारा तेजाजी महाराज के जीवन की गाथा का बखान किया जाएगा । शुक्रवार रात्रि में प्यारेलाल गोस्वामी एंड पार्टी द्वारा निर्गुणी भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी । शनिवार रात्रि को भूरालाल एंड पार्टी द्वारा अलगोजा पर तेजा गायन किया जाएगा । रविवार रात्रि को पन्नालाल सालवी एंड पार्टी के द्वारा बगड़ावत गाथा का बखान किया जाएगा । सोमवार रात्रि में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें सोहन चौधरी चित्तौड़गढ़, कानू पंडित राजसमंद, कवयित्री कोमल नाजुक बरेली उत्तर प्रदेश, संजीव संजल भीलवाड़ा, अजय हिंदुस्तानी मध्य प्रदेश, ओम आदर्शी बनेड़ा, प्रभु प्रभाकर भीलवाड़ा, अंशुमान आजाद निम्बाहेड़ा व मनीष सुखवाल मांडलगढ़ अपनी काव्य रचनाओं का पाठ करेंगे । सोमवार 25 मई प्रातः 7:00 बजे तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व स्वर्ण कलश की स्थापना होगी ।।