Homeभीलवाड़ाविश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी किसानों ने निकाली रैली

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी किसानों ने निकाली रैली

शाहपुरा(किशन वैष्णव) विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर आदिवासी किसान समाज द्बारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्राम बल्दरखा से डीजेे व हजारों की संख्या में वाहनों के साथ जय जोहार नारे लगाते हुए रैली प्रारंभ की। रैली झांतल,मुशी,प्रतापपुरा,बोरडा, शाहपुरा,तहनाल,बीलिया,देवरी होते हुए पुनःबल्दरखा में समापन हुई।रैली का जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा स स्वागत किया। शाहपुरा नगर में नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरा के नेतृत्व में सभापति रघुनंदन सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट,पंकज सुगंधी, महामंत्री सीताराम बैरवा,पूर्व नगर अध्यक्ष मारू सहित प्रमुख नेतागणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट ने बताया की समापन समारोह का प्रारंभ राणा पूंजा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्बोधन में शिवराज ने आदिवासी समाज की शिक्षा को आगे बढ़ानेे की आवश्यकता पर बल दिया। विष्णु भील और शंभू भील ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष रामलाल जाट ने आदिवासी और किसान समाज की एकता कर शैक्षिक आर्थिक और राजनीतिक रूप मजबूत करने पर बल दिया।जल जंगल जमीन के संरक्षण करना हम मूल निवासियों का कर्तव्य हैं। समारोह में पूर्व सरपंच ब्रह्म कुमार भील बीलिया,घरटा सरपंच रणजीत सगडोलिया सहित हजारों आ

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES