Homeभीलवाड़ाबलदरखा विश्वनाथ महादेव मंदिर सरोवर पर "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान"...

बलदरखा विश्वनाथ महादेव मंदिर सरोवर पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” कार्यक्रम सम्पन्न

रायला (लकी शर्मा)।ग्राम पंचायत बलदरखा के ग्राम झांतल स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर सरोवर की पाल पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाहपुरा-बनेड़ा विधायक लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पीपल पूजन से हुई, जिसमें विधायक बैरवा ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के साथ घाट पूजन किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात विधायक ल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सरोवर की पाल पर श्रमदान कर जल संरक्षण के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से दर्शाया।

इस अवसर पर विधायक बैरवा द्वारा सामुदायिक शौचालय परिसर और कंपोस्ट पिट का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए वंदे गंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास, विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया, तहसीलदार नारायण लाल शर्मा, सहायक विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा, सहायक अभियंता रवि मीणा सहित कई प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सरपंच श्याम लाल शर्मा, सरपंच संघ बनेड़ा अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, जिला परिषद सदस्य शंकर कुड़ी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, सहित क्षेत्र की कई पंचायतों के सरपंच, समिति सदस्य और ग्रामीणजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में चंबल व पीएचईडी विभाग, राजीविका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES