विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल चित्तौड़गढ़ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

 

 

चित्तौड़गढ़, 11 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल चित्तौड़गढ़ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत विद्या निकेतन बालिका विद्यालय, भोई खेड़ा रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित वातावरण का निर्माण करना रहा।

जिला संयोजक मनोज साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया, जिला मंत्री चंद्रशेखर सोनी, विभाग संयोजक योगेश दशोरा, नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा, सह मंत्री सुमित हेड़ा, नगर संयोजक पंकज जीनगर, गोपाल छिपा, दिलीप जोशी, सागर व्यास, आशीष वैष्णव, अंकुर सिंह भाटी सहित विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य ललिता कुँवर राठौड़ एवं यशवंत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने कहा कि बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह जिले के विभिन्न प्रखंडों में सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने लगाए गए पौधों की पूरे वर्ष संरक्षण एवं देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।