दिलखुश मीणा
सावर(अजमेर)@स्मार्ट हलचल|विश्व हिन्दू परिषद सावर प्रखंड में मातृशक्ति द्वारा संगठन का स्थापना दिवस एवं जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सावर नगर के कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।
मुख्य वक्ता ब्यावर परियोजना सह प्रमुख श्री पृथ्वी सिंह ने अपने संबोधन में संघठन की स्थापना से लेकर आज तक किए गए कार्यों का विस्तृत परिचय दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करें।
जिला सह मंत्री गोविन्द शर्मा ने जिलेभर में संघठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं को संगठित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रीति सोनी ने बताया कि इस अवसर पर कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों के साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विशाखा कंवर ने झांकियों का स्वागत किया और समुदाय में एकता का संदेश दिया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र सिंह शक्तावत (पूर्व प्रधान), प्रीति सोनी (मातृशक्ति संयोजिका), सावित्री वैष्णव (सह संयोजिका), रामलक्ष्मण शर्मा (प्रखंड अध्यक्ष), रामनिवास सेन (प्रखंड उपाध्यक्ष), राजू सोनी (प्रखंड मंत्री), सचिन राव (बजरंग दल संयोजक), विशाल चौहान, कृष्ण गोपाल जांगिड़, दीपक कोली, देवराज कुमावत, बनवारी सोनी, चंद्रप्रकाश वैष्णव, गोविन्द सेन सहित अन्य कार्यकर्ता और सावर नगर के प्रबुद्धजन शामिल रहे।
कार्यक्रम ने सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश के साथ-साथ समुदाय में एकता और समरसता की भावना को भी मजबूती से प्रदर्शित किया।