Homeराज्यउत्तर प्रदेशवाराणसी मंडल में विश्वकर्मा पूजा की धूमधाम,

वाराणसी मंडल में विश्वकर्मा पूजा की धूमधाम,

श्रृष्टि के प्रथम अभियंता का डीआरएम
ने किया विधि-विधान से पूजा अर्चना

 शीतल निर्भीक
वाराणसी। स्मार्ट हलचल/वाराणसी मंडल के बनारस कोचिंग डिपो, ट्रैक डिपो समेत विभिन्न वर्कशॉपों और कारखानों में 17 सितंबर 2024 को भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में पूरे मंडल के कार्यस्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां भक्ति, निष्ठा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने पूजा स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजनोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई कर, फूल-पत्तियों, रंग-बिरंगी झंडियों और आकर्षक विद्युत लाइटों से अपने पूजा स्थल को सजाया। भगवान विश्वकर्मा की सुंदर चित्रों की स्थापना कर, उनके प्रति आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।

पूजन समारोह में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 सत्यम सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-3 अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आपरेशन) अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह, मंडल इंजीनियर (सामान्य) पी पी कुजूर और विभिन्न विभागों के सीनियर सेक्शन इंजीनियरों ने भाग लिया।

इस पूजन के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता और तरक्की की कामना की। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि वाराणसी मंडल के सभी डिपो और कार्यालयों में विश्वकर्मा जयंती पर पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजन संपन्न हुआ, जहां सभी ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की प्रार्थना की। इस आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES