राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित देश की अत्याधुनिक रिफाइनरी सहित 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने के ऐतिहासिक अवसर पर पंचायत समिति कोटड़ी के वीसी रूम में कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा प्रदेश के विकास के लिए परियोजनाओं को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में तहसीलदार श्री लाल मीणा, विकास अधिकारी लोकेश टाक , उपखण्ड के निजी सहायक आर पी मीणा, थाना प्रभारी महावीर मीणा, सीबीईओ से ब्लॉक कोर्डिनेटर शान्ति लाल पोखरना, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व सरपंच जमनालाल डीडवानिया, मन की बात मंडल संयोजक अनिल तिवाड़ी, धर्मचंद जीनगर, जीनू डागा, नारायण सिंह राठौड़, राघव आचार्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हो कर कहा कि पचपदरा रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं से राजस्थान में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभार्थी, नव नियुक्त कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
फ़ोटो
