Homeभीलवाड़ावीतराग महिला मंडल शास्त्री नगर करेगा असहाय परिवारों को 500 ऊनी कंबल...

वीतराग महिला मंडल शास्त्री नगर करेगा असहाय परिवारों को 500 ऊनी कंबल वितरित

मंडल सदस्याओं के सहयोग से कृषि उपज मंडी, कांवाखेड़ा, रेल्वे स्टेशन में निवास कर रहे 30 वृद्ध महिलाओं को बांटे कंबल

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल/वीतराग महिला मंडल शास्त्रीनगर असहाय निर्धनों एवं वृद्धजनों को हाड़ कंपाय सर्दी से बचाव हेतु 500 ऊनी कंबल वितरित करेगा। मंडल अध्यक्षा भूमिका जैन एवं सचिव रितिका पाटनी ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए मंडल सदस्याओं के सहयोग से कृषि उपज मंडी, कांवाखेड़ा, रेल्वे स्टेशन स्थित जुग्गी झोपड़ियों में निवास कर रहे 30 वृद्ध महिलाओं को मंडल द्वारा कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल की सदस्याएं नीलु जैन, रूपल छाबड़ा, जिनवाणी छाबड़ा, अक्षिमा वैद, उर्मिला अजमेरा, मनोरमा कोठारी, रितिका काला, मानसी चौधरी, अनीता छाबड़ा, निकिता सेठी, तन्वी गंगवाल, आयुषी सेठी, नेहा छाबड़ा, आयुषी बडजात्या, प्रीति खमेसरा, अंशु चौधरी सहित मंडल की अनेक सदस्याएं मौजूद थी। मंडल द्वारा शीघ्र ही छोटे बच्चों को स्वेटर भी वितरित किए जाएंगे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES