आसींद । ग्राम पंचायत करजालिया के गांव दुल्हेपुरा ओर दोटा में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के द्वारा चलाया जा रहा मनीवाइज प्रोग्राम वित्तीय साक्षरता केंद्र के अंतर्गत “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम”। इस शिविर में क्रिसिल फाउंडेशन से सेंटर मैनेजर रुकसाना बानू द्वारा किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को केवाईसी के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि केवाईसी अपडेट रहना बैंक खातों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समझाया कि सही केवाईसी से न केवल बैंकिंग सेवाओं में निरंतरता बनी रहती है, बल्कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों से भी बचाव संभव होता है। प्रशिक्षण के दौरान केवाईसी से सबंधित आवश्यक दस्तावेज़ों, खाता अपडेट प्रक्रिया, डिजिटल लेन-देन में सावधानियाँ, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को समय-समय पर बैंक जाकर केवाईसी अपडेट कराने और किसी भी अनजान कॉल या लिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। शिविर को सफल बनाने मे नरेगा मेट नंदू कुमावत ओर मंजू गुर्जर का बहुत सहयोग रहा, साथ ही संजय कुमार ने ग्रामीणों की RKYC ओर बीमे किया।
