Homeराजस्थानअलवरमहवा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण अभियान: नव मतदाताओं को जोड़ा गया,...

महवा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पंजीकरण अभियान: नव मतदाताओं को जोड़ा गया, शपथ दिलाई गई

मनोज खंडेलवाल

स्मार्ट हलचल/महवा विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नव मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान तेजी से चल रहा है। ईआरओ (एसडीएम) महवा मनीषा कुमारी मीना के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम में 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्वीप कोऑर्डिनेटर रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर निर्धारित की गई है। साथ ही, जेंडर गैप को कम करने और महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
स्वीप टीम ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंछापुरा, अग्रसेन महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर, और रामगढ़ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में संवाद कार्यक्रम और शपथ ग्रहण आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई और युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नव मतदाताओं का चिन्हीकरण किया गया और उनके दस्तावेज एकत्रित कर बीएलओ के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर एसीबीईईओ बिजेंद्र सिंह गुर्जर, प्राचार्य दीनदयाल शर्मा, आरपी नेतराम मीना, राजन मीना और स्वीप टीम के रोहिताश शर्मा, मुकेश कुमार गुर्जर, रमेश चंद गुर्जर, राजेश कुमार मीना, रिंकू मीना सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों को मतदाता पंजीकरण की शपथ दिलाई गई।इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES