Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़दीवार लेखन अभियान की शुरुआत,wall writing campaign

दीवार लेखन अभियान की शुरुआत,wall writing campaign

महेन्द्र धाकड़

चितौड़गढ।स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा दीवार लेखन अभियान की शुरुआत रविवार को चित्तौड़गढ़ नगर में सेंती स्थित भाजपा कार्यालय से हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों द्वारा एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन एवं भाजपा का चिन्ह कमल बनाकर अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने मोदी सरकार के स्लोगन के साथ शुरू किए गए दीवार लेखन अभियान में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को आत्मसात कर इसे सफल बनाने की अपील की। भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि देश में स्थिरता के साथ विकास हो। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आगे बढ़ाकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES