Homeराज्यतमिल अभिनेता थलपति विजय ने वक्फ अधिनियम 2025 को सुप्रीम कोर्ट में...

तमिल अभिनेता थलपति विजय ने वक्फ अधिनियम 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी,विजय की बढ़ाई गई सुरक्षा?

तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्त्री कळगम (TVK) के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता थलपति विजय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस दौरान उन्होंने एक याचिका दाखिल कर इस अधिनियम को संविधान के मूल अधिकारों के खिलाफ बताया है. इसके साथ ही कोर्ट से इसे रद्द करने की मांग की है.

क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरे की धारणा संबंधी रिपोर्ट थलापति विजय की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया था। हाल ही में CRPF ने विजय की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। सूत्रों के मुताबिक, विजय के साथ तमिलनाडु में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ के 7 से 8 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे।

2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे विजय

थलापति विजय ने बीते साल फरवरी महीने में राजनीतिक पार्टी बनाई थी। विजय ने इसके साथ ही ऐलान किया था कि वह साल 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि थलापति विजय ने बीते साल इस साल हुए लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन या दल का समर्थन नहीं किया था।

क्या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा?

वाई श्रेणी की सुरक्षा में करीब 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इनमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किसी विशिष्ठ व्यक्ति की सुरक्षा का आकलन करने के बाद उन्हें उसी के आधार पर सुरक्षा कवर दिया जाता है। देश में चार चरणों में सुरक्षा सिस्‍टम बंटा हुआ है, जिसमें सबसे शीर्ष पर जेड प्‍लस (Z +) है, जबकि इसके बाद जेड, वाई और एक्‍स श्रेणी की सुरक्षाएं आती हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES