कुरेड़ा गांव पहुंचा मासी बांध का पानी, माइनरों की सफाई नहीं होने से किसानों को फसल खराब होने का डर!

(नरेश कुरेडा)

पीपलू।स्मार्ट हलचल।मासी बांध की नहरों में छोड़ा गया सिंचाई का पानी अब कुरेड़ा गांव तक पहुंच गया है, लेकिन माइनर नहरों की सफाई नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नहरों में जगह-जगह झाड़ियां, कचरा और मिट्टी जमा होने के कारण पानी के सुचारू प्रवाह में बाधा आने की आशंका है।इस संबंध में ग्रामीण नरेश कुरेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षों में जब माइनर नहरों की सफाई करवाई जाती थी, तब भी रात के समय कई जगहों पर पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में पहुंच जाता था। ऐसे में इस बार तो नहरों की सफाई ही नहीं हुई है। इससे किसानों को डर है कि पानी ओवरफ्लो होने से खेतों में खड़ी फसल खराब हो सकती है।
नरेश कुरेड़ा ने संबंधित विभाग से मांग की है कि समय रहते माइनर नहरों का निरीक्षण करवाकर सफाई करवाई जाए, ताकि किसानों की मेहनत से तैयार फसल को नुकसान से बचाया जा सके।