श्यामगढ़ पंचायत के गांव टहला में जल सुरक्षा योजना की तीन दिवसीय कार्यशाला

शिव जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।जल सुरक्षा योजना की तीन दिवसीय कार्यशाला फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) के तत्वाधान में श्यामगढ़ पंचायत के गांव टहला में संपन्न हुई इसके दौरान (FES) संस्था के मयूर कुमार सालवी चैतन पवारा, मुकेश शर्मा, मोहनलाल गुर्जर और सुगना मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में खेलों के माध्यम से जल बजट तैयार किया गया। ग्रामीणों ने वर्षा जल संचयन फसल चक्र पानी की बर्बादी रोकने सामूहिक प्रयासों से जल स्रोतों का संरक्षण करने व बूंद बूंद ड्रिप सिंचाई तकनीकी से जल बचाने का संकल्प लिया। इस दोरान कार्यशाला में टहला गांव समिति के सचिव नाना लाल जी और सभी ग्रामवासी महिला पुरुष आदि उपस्थित रहे।
प्रधानाध्यापक पुरन मल बड़ौदिया ने भी जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी और बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने और अभिभावकों को समय समय पर पेरेंट्स मीटिंग में आने की जानकारी दी।