Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विजयादशमी पर्व पर मां भारती सेवा संस्थान एवं बालाजी व्यायामशाला ने किया...

विजयादशमी पर्व पर मां भारती सेवा संस्थान एवं बालाजी व्यायामशाला ने किया शस्त्र पूजन

ओम जैन

शंभूपुरा।।स्मार्ट हलचल/प्रातः 9.15 बजे मां भारती सेवा संस्थान एवं बालाजी व्यायामशाला गांधीनगर बागलेश्वर महादेव परिसर अखाड़े पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, शस्त्र पूजन करने से पूर्व संस्थान के सभी सदस्यों एवं व्यायामशाला परिवार की ओर से व्यायाम शाला संचालक पहलवान कमलेश गुर्जर द्वारा हनुमान जी की धूप अगरबत्ती एवं फूल मालाओं से पूजा की एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।
तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा प्रभु श्री राम एवं मां भारती का जयघोष किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।
तत्पश्चात सभी पहलवानों द्वारा व्यायामशाला परिसर में ही प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में योगेंद्र पाल सिंह, शा.शिक्षक राजेंद्र सिंह चुंडावत,शिव सोनी, राजकुमार कुमावत, विजय कुमार, विनय जैन, सौरभ जैन, शा.शिक्षक विजय गांछा,गोपाल पुरबिया,नाहर सिंह, अनिल मोड़, मनीष पुरी गोस्वामी, रितेश कुमावत, राजेश खटीक, अशोक चौहान, जगपाल सिंह राणावत,रामनिवास गुर्जर,राहुल गुर्जर कुणाल माली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी संस्थान सदस्य विजय कुमार द्वारा दी गई

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES