कोटा : स्मार्ट हलचल|सुल्तानपुर हाड़ौती आदिवासी मीणा समाज छात्रावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन छात्रावास समिति उपाध्यक्ष राजकुमार कोटसुवां ने किया जिसमें डॉ संजय मोहन बोरदा को सरकार द्वारा पीएचसी गैता को प्रदेश में प्रथम व एक लाख रुपए पुरस्कृत किए जाने पर समाज द्वारा डा संजय जी का माला साफा से स्वागत सम्मान किया समिति संरक्षक रामकुंवार जी जालिमपुरा द्वारा सबको मिठाइयां बांटी गई कार्यक्रम मे समिति अध्यक्ष महावीर जी कालारेवा, वरिष्ठ सदस्य महावीर जी कचोलिया, कोषाध्यक्ष हंसराज जी मीणा ने समाजनिती को मजबूत करने पर जोर दिया डॉ साहब ने बताया कि सभी लोग को समाज सेवा में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए गरिबों असहाय की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए यही मानव का सबसे बड़ा धर्म है सरपंच निरंजन मीणा, राजेंद्र झाड़गांव, लक्की आमौरा, महेन्द्र हरिपुरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस दौरान विष्णु मीणा, मनीष कचोलिया,महेश कचोलिया, ब्रजराज मरमट, प्रशांत हरिपुरा,देवीलाल, आदि समाज बंधु मौजूद रहे।
