सी पी गोयल
बारां,12 अप्रैल
स्मार्ट हलचल|ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का सेवानिवृत्त पशु पालन वैज्ञानिक डा महेंद्र कुमार गर्ग नाहरगढ़ वालों के यहां विधायक कोलोनी कोटा में स्थित स्वनिवास पर आगमन हुआ। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन-पूजन किए।
शंकराचार्य के आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। डा महेंद्र कुमार गर्ग , बिमल कुमार गर्ग व संदीप जैन चांदीवाले के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। शनिवार सुबह शंकराचार्य की परिवार जनो द्वारा विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने गोमाता की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गोमाता दर-दर भटकने को विवश हैं और उनके संरक्षण की तत्काल आवश्यकता है।
हम एक आदर्श गौशाला बनने की आकांक्षा रखते हैं जो भारत की प्राचीन गौ-संस्कृति का संरक्षण करे, गाय आधारित उत्पादों के माध्यम से प्राकृतिक और जैविक जीवन शैली को बढ़ावा दे और आने वाली पीढ़ियों को गौ माता के आध्यात्मिक और पारिस्थितिक महत्व को समझने के लिए प्रेरित करे। हम एक ऐसे सामंजस्यपूर्ण वातावरण की कल्पना करते हैं जहाँ पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक सततता गायों, समुदायों और प्रकृति के कल्याण के लिए मिलकर काम करें।और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की प्रार्थना की गई। पूजा-अर्चना और प्रवचन के बाद शंकराचार्य अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उन्हें विदाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया।
