Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़नवपदस्थापित भदेसर डिप्टी का लखारा समाज ने किया स्वागत

नवपदस्थापित भदेसर डिप्टी का लखारा समाज ने किया स्वागत

चित्तौड़गढ़ 03 दिसम्बर। स्मार्ट हलचल|नवपदस्थापित डिप्टी विनोद कुमार लखारा के भदेसर में पदभार ग्रहण करने पर श्री लखारा समाज मेवाड़ चौखला रानीखेड़ा विकास सेवा संस्थान निंबाहेड़ा द्वारा स्वागत किया गया।
मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि डिप्टी विनोदकुमार लखारा झुंझुनू वाले के पदभार ग्रहण करने पर भदेसर स्थित उनके कार्यालय पहुँच कर उनका सम्मान किया गया। रानीखेड़ा अध्यक्ष चांदमल निंबाहेड़ा द्वारा पगड़ी दुपट्टा पहनाकर, सांवलिया सेठ व समाज की कुलदेवी श्रीचेनामाता, श्रीकुशला माता की तस्वीर भेंट की गई।
इस दौरान महामंत्री भगवती लाल बानसेन, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र चिकारड़ा, सचिव भगवती लाल आवरीमाता, उपाध्यक्ष सोहनलाल आवरीमाता, योजना मंत्री ललित कुमार चिकारड़ा, प्रचार मंत्री अनिल कुमार भदेसर, उत्सव संस्थान अध्यक्ष शिव शंकर चिकारड़ा, सचिव प्रवीण कुमार चिकारड़ा, सदस्य राहुल आवरी माता द्वारा उपरना ओढ़ाकर श्री सांवरिया जी का प्रसाद भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES