राजेन्द्र खटीक
माण्डल!मांडल भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा ने अपने आज 5 जुलाई जन्म दिनांक दिवस पर एक अनोखा नवाचार किया है। जिसकी काफी प्रशंसा , चर्चा है। भीलवाड़ा जिले की मांडल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा अपने जन्म दिनांक दिवस 5 जुलाई को भीलवाडा से अयोध्या प्रसिद्ध धार्मिक नगरी प्रभू श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में सरयू नदी स्नान , श्रीराम एवं हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान के दर्शन कराने हेतु अपने खर्चे से 26 डिब्बों की एक रेल बूक करा भीलवाड़ा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ सहित जिला पदाधिकारियों, अपने निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लेकर आज शनिवार सुबह प्रभू श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे हैं।अयोध्या से मोबाइल खास बातचीत में भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कुशल के नेतृत्व में मैरे विधानसभा क्षेत्र ओर राजस्थान ,देश में खुशहाली, समृध्दि, उन्नति की प्रार्थना हेतु भीलवाड़ा जिले एवं मांडल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को मैं आज अपने जन्म दिनांक दिवस पर प्रभू श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या लेकर आया हूं। विधायक उदयलाल भडाणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में भाजपा शासन से देश प्रदेश में फिर से राम राज्य स्थापित होगा, सब का विकास होगा।भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा के साथ आज अयोध्या पहुंचे भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ ने खास बातचीत में कहा, भाजपा विधायक उदयलाल भडाणा का अपने जन्म दिनांक दिवस पर भक्ति,देश प्रदेश की उन्नति की शुभकामनाएं से किया यह भक्ति पूर्ण अनौखा नवाचार से लोगों को केवल अपने वैभव प्रदर्शन , तामझाम से जन्म दिन माने के बदले अपने साथी, सहयोग के साथ धार्मिक नगरी में मनाने की सीख मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ ने बताया, भाजपा संगठन पदाधिकारियों, कार्यकत्ताओं को अपने साथ प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या भगवान के दर्शन, शुभकामना को लेकर आने से विधायक उदयलाल भडाणा का साधूवाद हैं उनके, इस कार्यक्रम की प्रसंशा हो रही है।