Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़कमलेश पुरोहित खड़दहा (109) पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रवासी मनोनित

कमलेश पुरोहित खड़दहा (109) पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रवासी मनोनित

इंजीनियर रवि मीणा

चित्तौड़गढ़:स्मार्ट हलचल| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सफल संचालन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान के अनुभवी कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ के भाजपा नेता कमलेश पुरोहित को कोलकाता महानगर की खड़दहा (109) विधानसभा का विधानसभा प्रवासी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कमलेश पुरोहित ने आज 30 जनवरी 2026 को कोलकाता स्थित नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में सम्मिलित हुए। इस नियुक्ति का उद्देश्य खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सशक्त करना तथा चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करना है। राज्य स्तरीय बैठक के पश्चात पुरोहित सीधे खड़दहा (109) विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे, जहां वे आगामी 10 दिनों तक प्रवास करेंगे। इस दौरान वे मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठकें कर संगठन को मजबूत करेंगे। इस प्रवास के दौरान बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय एवं जनसंपर्क को सशक्त करने पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को निर्णायक बढ़त दिलाई जा सके। अपनी नियुक्ति पर पुरोहित ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए ‘समर्पण के साथ, कमल के संकल्प के साथ हम खड़दहा विधानसभा में विजय सुनिश्चित करेंगे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES