Homeराष्ट्रीयएनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर,भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकारों की...

एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर,भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकारों की क्या है स्थिति

What is the situation of Bhojpuri and Bollywood actors: लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझान आने लगे हैं। अभी तक आए रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही हालांकि, भाजपा नीत एनडीए रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

लेकिन, भाजपा को बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ज्यादा नुकसान नजर आ रहा है। इस सबके बीच भोजपुरी और बॉलीवुड से जुड़े जो सितारे चुनाव मैदान में उतरे हैं, उनकी क्या हालत है। इस पर भी नजर डालना जरूरी है।

मथुरा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हेमा मालिनी 99,196 से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मुकेश धनगर पर बढ़त बना रखा है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 34,021 वोटों से आगे चल रही हैं।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया से 4,919 मतों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से भाजपा के अरुण गोविल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

इसके साथ ही बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह काफी पीछे चल रहे हैं। वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बात करें भोजपुरी कलाकार और भाजपा के यूपी के आजमगढ़ से उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ की तो वह समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से 22,305 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES