Homeराज्यराज कुशवाहा से प्यार करती थी सोनम रघुवंशी,सोनम और राज ने मिलकर...

राज कुशवाहा से प्यार करती थी सोनम रघुवंशी,सोनम और राज ने मिलकर रची राजा रघुवंशी को मारने की साजिश

इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या के मामले ने अब एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पता चला है कि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई थी। अब इस साजिश में उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा का नाम सामने आया है। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 8 जून 2025 को नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया था। जिसके बाद मेघालय पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी और इस साजिश में राज कुशवाहा की अहम भूमिका थी।राज कुशवाहा उम्र में सोनम रघुवंशी से 5 साल छोटा है। दरअसल सोनम रघुवंशी के परिवार की एक प्लाईवुड की दुकान थी। राज कुशवाहा इसी दुकान में काम करता था। दुकान में आने-जाने के दौरान ही सोनम की मुलाकात राज से हुई। कुछ समय में दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

 

राजा से शादी के बाद रची साजिश

सोनम के घर वालों ने उसकी शादी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी से तय कर दी। 11 मई 2025 को सोनम और राजा शादी के बंधन में बंधे। हालांकि सोनम अभी भी अपने प्यार को पाने के लिए हर हद पार करने को तैयार थी। नतीजतन शादी के महज 6 दिन बाद ही राज कुशवाहा ने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।सोनम योजना के अनुसार राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई। शिलांग में राज कुशवाहा के 3 दोस्त सोनम का इंतजार कर रहे थे। गाइड ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलांग में राजा और सोनम अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ 3 अन्य लोग भी मौजूद थे। चारों ने मिलकर राजा को मौत के घाट उतारा और उसके शव को छिपाने के लिए गहरी खाई में फेंक दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES