देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) में डॉक्टरों की कमी गंभीर चिंता का विषय

देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) में डॉक्टरों की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। संसद में पेश सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 से 2024 के बीच 20 AIIMS में कुल 429 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया। इनमें सबसे अधिक 52 इस्तीफे दिल्ली AIIMS से हुए, जो देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। इसके बाद ऋषिकेश (38), रायपुर (35), बिलासपुर (32) और मंगलागिरी (30) का स्थान आता है। इस्तीफों की प्रमुख वजह बेहतर वेतन और सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र AIIMS की तुलना में से 10 गुना अधिक वेतन दे रहा है।

AIIMS में सीनियारिटी को लेकर दरार बनी बड़ी वजह

सीनियर डॉक्टर्स AIIMS छोड़कर प्राइवेट अस्पताल चले गए

ज्यादातर ने नौकरी छोड़ने की वजह निजी कारण बताया

डॉक्टरों ने एम्स की नौकरी छोड़ने के पीछे जो वजहें बताईं, उनमें अफसरशाही की रुकावटें, करियर में तरक्की न होना, लीडरशिप की खामियां थीं। सबसे बड़ी बात एडमिनिस्ट्रेटिव काम का बोझ उनके मेडिकल कामकाज में बाधा डाल रहा था।

सामान खरीदने में देरी और लंबे समय तक काम का बोझ भी वजह